By Admin
BB OTT 2 में जिस तरह कंटेस्टेंट ने आते ही अपने ड्रामा और ट्विस्ट से ऑडियंस को यह शो देखने में मजबूर कर दिया है।
शो में आये कंटेस्टेंट शो में लड़ाई-झगड़े के साथ नए विवाद खड़े कर रहे हैं। जिससे ऑडियंस को भी काफी मजा आ रहा है।
वहीँ आते ही पहले दिन लार्ड पुनीत को निकालना या नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का बिना खेले घर से बाहर का रास्ता दिखाना। कई ऐसे मोड़ देखने को मिल गए हैं।
ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 2 से सलमान खान ने आकांक्षा पुरी को भी घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
आकांक्षा पुरी ने घर के अंदर अपने बोल्ड अंदाज़ को इतना दिखाया की ऑडियन्स को उनकी यह अदा पसंद ही आई और इन्हें पसंद नहीं किया है।
हाल में आकांक्षा ने जिया और अभिषेक मल्हान के साथ नॉमिनेशन पर बात कर एक नियम तोड़ा था। जिसमें उन्हें सजा देते हुए जिया, आकांक्षा और अभिषेक को नॉमिनेट किया था।
जिसके बाद उन्हें सबसे कम वोट मिले और आकांक्षा पुरी घर से बाहर हो गईं। शो में आकांक्षा पुरी ने काफी विवादित हरकते की जिससे घरवालों ने उन्हें फेक का टैग दिया।
वहीं एक टास्क के दौरान लेबनान मॉडल जद हदीद के साथ कैमरे के सामने 30 सेकेंड के लिए लिपलॉक से वे काफी ट्रोल भी हुई।
सलमान खान ने भी वीकेंड के वार पर इनके लिपलॉक पर जद और आकांक्षा की क्लास भी लगाई थी।
बिग बॉस ओटीटी 2 से अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं।इनमें पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरस्वानी, आलिया सिद्दीकी और अब आकांक्षा पुरी भी शामिल हो गई है।
फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 2 अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट में अविनाश सचदेव, बेबिका धुर्वे, जिया शंकर, फलक नाज़, जद हदीद, साइरस ब्रोचा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट हैं।