By Nitin
साउथ सिनेमा जितना तेजी से आज आगे बढ़ रहा है, वह बेहद ही काबिले तारीफ है। भारत ही नहीं विदेश में भी भारतीय सिनेमा को पसंद किया जा रहा है।
ऐसे ही साउथ के सुपरस्टार एक्टर सूर्या की फिल्म 'जय भीम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अब फिल्म 'जय भीम' ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो गई है।
ऑस्कर 2022 पुरस्कारों की लिस्ट में 276 फिल्में शामिल हुई है, जिसमें भारतीय फिल्म जय भीम का नाम भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक 94वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए वोटिंग 27 जनवरी से शुरू होगी और 1 फरवरी तक चलने वाली है और ऑस्कर पुरस्कारों का ऐलान 8 फरवरी का होगा।
आपको बता दें, ‘जय भीम‘ (Jai Bhim) फिल्म तमिलनाडु के एक वकील की कहानी है, जो एक आदिवासी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ता है।
आपको बता दें, जय भीम में वकील चंद्रू का किरदार सूर्या ने निभाया है और उनके साथ अहम भूमिका में प्रकाश राज, राव रमेश, राजिशा विजयन और लिजो मोल जोस भी हैं।
अगर आपने अभी तक फिल्म को नहीं देखा है तो आप ''जय भीम'' का मजा को Amazon Prime Video पर उठा सकते हैं।