By Admin
Deepika Padukone ने अपने बॉलीवुड और हॉलीवुड करियर में चार चाँद लगा चुकी दीपिका को दुनिया के हर हिस्से में जानी जाती है। आज उन्होंने अपने 36 साल पूरे कर लिए है।
दीपिका पादुकोण ने अभी तक अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। लेकिन इसी के साथ कई ऐसी सुपरहिटफिल्म भी रिजेक्ट की है.जिसको रिजेक्ट करने के बाद उन्हें बड़ा अफ़सोस भी हुआ।
धूम 3 (Dhoom 3) में फिल्म निर्माता कटरीना की जगह दीपिका को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने इस मूवी के लिए मना कर दिया था और यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
सलमान खान (Salman Khan) की किक को भी दीपिका पादुकोण ने रिजेक्ट किया था। लेकिन उन्हें फिल्म के लिए नहीं एक गाने के लिए अप्रोच किया था। बाद में यह गाना नरगिस फाकरी को मिला।
दीपिका पादुकोण ने सलमान की कई फिल्मों में काम करने से मना किया और इस लिस्ट में Prem Ratan Dhan Payo भी है। बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए इसे भी ना कहा।
सलमान खान की Sultan के लिए फिल्म निर्माता अनुष्का शर्मा की जगह दीपिका को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने इस फिल्म का ऑफर को ठुकरा दिया था।
रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी हमेशा हिट ही रही है। लेकिन दीपिका ने Roy मूवी को मना कर दिया था।
Jab Tak Hai Jaan में अनुष्का शर्मा के किरदार के लिए पहली पसंद दीपिका पादुकोण थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने को मन कर दिया था।
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की सबसे बड़ी सीरीज Fast and Furious 7 को भी करने से मना कर दिया था। उस समय वह गोलियों की रासलीला राम लीला की शूटिंग कर रही थी।