By Nitin
साल 2022 में Maruti Suzuki भारत में अपने 5 कार वैरिएंट्स को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
New Maruti Alto 2022
मारुती अपनी नई आल्टो को 2022 के फरवरी में लॉन्च कर सकती है। नई आल्टो की कीमत Rs 3.5 लाख तक हो सकती है। इसमें 0.8-litre पेट्रोल इंजन होगा। इसमें एक्सटेरियर और इंटीरियर नया होगा।
New Brezza 2022
विटारा ब्रेज़ा ( Vitara Brezza ) की सेकंड जनरेशन कार Brezza को दुबारा नए तरीके से डिज़ाइन किया गया है। इसमें एक बड़ी सी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल दिया गया है।इसकी सेल अगले कुछ महीनों में हो सकती है।
Maruti Baleno 2022
Maruti Suzuki Baleno की पिक्चर इंटरनेट में भी लीक हुई थी। इसमें थोड़ा चेंज और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है । इसमें 1.2-litre NA और माइल्ड -हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा। ये 2022 के दूसरी तिमाही तक लॉन्च हो सकता है।
Maruti XL6
Maruti XL6 में डिज़ाइन में कुछ फेर बदल करके 2022 में जल्द ही लॉन्च करेंगे। Maruti XL6 के 4 वैरिएंट्स है। जिसमे की बेस मॉडल Zeta और टॉप मॉडल Alpha AT है।
Maruti Suzuki CNG वैरिएंट्स
2022 में Maruti Suzuki की कई नयी CNG वैरिएंट्स आने वाली है जिसमे की वैगनार ,डिजायर , एर्टिगा है।