By Nitin
किआ मोटर्स इस साल जून तक भारतीय बाजार में EV6 लॉन्च कर सकती है। EV6 किआ मोटर्स का भारत में पहला इलेक्ट्रिक वाहन होगा।
EV6 को मॉडर्न डिज़ाइन में पेश किया गया है ,इसमें 2,900 मिमी का व्हीलबेस है।
विदेशी मार्किट में, EV6 दो अलग बैटरी साइज के साथ आती है।
EV6 में एंट्री-लेवल वेरिएंट में टू-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन मिलता है।
इसमें 58 kWh का बैटरी पैक है जो 170 hp और 350 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। यह 8.5 सेकंड में 0 -100 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
इसमें ड्यूल वर्शन मोटर भी जो की हैं जो एक ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आता है। इस वर्शन में का 235 hp का पावर मिलता है। WLTP साइकिल के अनुसार इसकी ड्राइविंग रेंज 400 किमी तक है।
दूसरी बैटरी जो बड़ी साइज की है जिसमे 77.4 kWh की बैटरी क्षमता है। रियर-व्हील ड्राइव वर्शन में 229 hp तक पैदा करता है।
यह 5.2 सेकंड में में 0 -100 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। WLTP साइकिल के अनुसार, इसकी ड्राइविंग रेंज 510 किमी है।
KIA मोटर्स ने इसकी प्राइस नहीं बताई लेकिन अमेरिका में इसकी कीमत 31 लाख की है।