Google Pay Bill Split Features – भारत में जबसे डिजिटल इंडिया (Digital India) का अभियान शुरू हुआ है। तब से डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो गया है। ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) के लिए ऐसे कई बड़े ऐप जो यह सुविधा देते है। इन में से एक है गूगल पे ऐप ( Google Pay ) जो डिजिटल भुगतान के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे में गूगल पे अपने यूजर के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आया है। जिसके इस्तेमाल से कई उपभोगताओं (Google Pay Users) की परेशानी का हल निकल आया है। जी हाँ, अब दोस्तों के बाहर बिल को पे करना आसान कर दिया है। गूगल पे ने अपने नए फीचर में स्प्लिट बिल (Google Pay Bill Split ) नामक फीचर पेश किया है। जिसके मदद से अब आप ऑनलाइन बिल को विभाजित कर सकते हैं। इस फीचर में उपयोगकर्ताओं को अपने संपर्कों के साथ बिल को विभाजित करने की सुविधा देती है। यहां बताया गया है कि आप Google पे पर अपने दोस्तों के साथ बिल को आसानी से कैसे विभाजित कर सकते हैं। आइए जानते हैं…
आइए जानते हैं ग्रुप क्रिएट कैसे करें ? ( How to Create Group In Google Pay Split Bill Features )

स्टेप 1 : ग्रुप क्रिएट करें ( Create Group in Google Pay )
सबसे पहले आपको गूगल पे पर भुगतान को विभाजित करने के लिए ग्रुप बनाना होगा, इसके लिए नीचे दिए गए ये स्टेप्स फॉलो करें:-
- सबसे पहले अपने फ़ोन से गूगल पे ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद आप न्यू पेमेंट पर टैप करके न्यू ग्रुप पर क्लिक करें।
- अब इसमें उन कॉन्टैक्ट्स( फ़ोन नंबर) को जोड़ें, जिनके साथ आप बिल को बांटना चाहते हैं।
- अब आप उस ग्रुप को एक नाम देकर क्रिएट पर क्लिक करें।
- इस तरह आपका गूगल पे पर ग्रुप बन जाएगा।
आइए जानते हैं गूगल पे स्प्लिट बिल फीचर का इस्तेमाल कैसे करें ? ( How do you split a bill in Google Pay)

स्टेप 2 : स्प्लिट बिल फीचर का इस्तेमाल ऐसे करें
- सबसे पहले आप गूगल पे पर बने ग्रुप को खोलें।
- अब आपको यहां स्प्लिट बिल फीचर का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें और बिल की अमाउंट एंटर करें।
- अब नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब बिल की अमाउंट ग्रुप मेंबर्स (Group Members) के बीच विभाजित हो जाएगी।
- इस तरह आप गूगल पे स्प्लिट बिल फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
गूगल पे स्प्लिट बिल फीचर इस्तेमाल करने के बाद ग्रुप को डिलीट कैसे करें ? ( How to delete group after use Google Pay Split Features)

स्टेप 3 : गूगल पे स्प्लिट बिल फीचर इस्तेमाल करने के बाद ऐसे करें ग्रुप डिलीट
गूगल पे में बिल के भुगतान के बाद आप ग्रुप डिलीट कर सकते हैं, इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले अपने फ़ोन से गूगल पे पर ग्रुप ओपन करें।
- इसके बाद आपको तीन डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां आप क्लोस रिक्वेस्ट पर टैप करें।
- इसके अलावा आप सेटिंग में जाकर माइनस बटन दबाकर ग्रुप मेंबर को डिलीट कर सकते हैं।
- इसके साथ ही आप लीव ग्रुप ऑप्शन पर टैप करके आप ग्रुप को छोड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए The KalamBai को फॉलो करें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।