Sarkari Naukri 2022: गुजरात के महिला और बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी (Anganwadi) श्रमिकों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट HRMS: hrms.gujarat.gov.in/ पर जाकर विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचआरएमएस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 8000 से अधिक रिक्तियां हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अप्रैल 4, 2022 से पहले (Anganwadi Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। महिला और बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन के लिए भर्ती निकाली गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 की तिथियाँ ( आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा ( Gujarat Anganwadi Recruitment 2022 Age Limit )
- ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 16 मार्च 2022
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2022
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए रिक्ति विवरण
- कुल पदों की संख्या- 8860
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर
गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती 2022 रिक्ति की जानकारी (Gujarat Anganwadi Recruitment 2022 | Vacancy details)
शहर | रिक्तियों की संख्या |
राजकोट | 318 |
राजकोट अर्बन | 56 |
भवनगर | 388 |
सूरत | 215 |
सूरत अर्बन | 177 |
वडोदारा | 236 |
वडोदरा अर्बन | 76 |
जामनगर | 213 |
खेड़ा | 239 |
अहमदाबाद | 296 |
अहमदाबाद अर्बन | 354 |
तापी | 146 |
वलसाड | 304 |
अरवली | 145 |
बनासकांठा | 577 |
भरुच | 250 |
अमरेली | 343 |
भावनगर | 338 |
गाँधी नगर | 191 |
कच्छ | 564 |
बोटाड | 84 |
दाहोद | 297 |
छोटा उदयपुर | 146 |
देवभूमि द्वारका | 194 |
गिर सोमनाथ | 125 |
जुनागढ़ अर्बन | 49 |
महिसागर | 129 |
महेसाना | 472 |
नर्मदा | 102 |
पंचमहल | 231 |
पोरबंदर | 90 |
सबरकंथा | 222 |
सुरेंद्रनगर | 281 |
डांग | 56 |
नवसारी | 185 |
पाटन | 288 |
मोरबी | 244 |
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड ( Gujarat Anganwadi Recruitment 2022 Eligibility )
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए.
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा ( Gujarat Anganwadi Recruitment 2022 Age Limit )
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा
अधिक जानकारी के लिए The KalamBai को फॉलो करें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।