Priyanka Chopra-Nick Jonas First Baby

Priyanka Chopra-Nick Jonas First Baby: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत, सेरोगेसी के जरिए बने माँ

Priyanka Chopra-Nick Jonas First Baby: बॉलीवुड की ”देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को तीन साल तीन साल हो गए हैं। ऐसे में दोनों ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने पारिवारिक खबर अपने फैंस के बीच साझा किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी यह खबर आग की तरह फ़ैल रही है।

जी हाँ, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया में हैंडल में अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी है। प्रियंका और निक ने साथ में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा -”हमे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है हम सेरोगेसी (Surrogacy) से पेरेंट्स बन गए हैं। इस स्पेशल समय में हम आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं क्योंकि हमे अपनी फैमिली पर फोकस करना है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।”

फ़िलहाल उन्होंने उन्होंने अभी तक यह साझा नहीं किया है कि बेटा हुआ है या बेटी। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा 39 वर्ष की है और निक जोनस 29 वर्ष के है। उन्होंने साल 2018 में भारत में हिंदू रीति-रिवाज और क्रिश्चियन रीति-रिवाज में शादी की की थी। यह शादी राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में तीन दिन तक चली थी।

आपको बता दें, प्रियंका और निक की पहली बार मुलाकात 2017 में हुई थी और 2018 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया। जैसा की हाल में प्रियंका ने अपने इंस्टग्राम से जोनस सरनेम हटा दिया था। जिसके चलते दोनों के रिश्ते पर खबरें बनने लग गई थी। ऐसे में बच्चे की खुशखबरी देना उनके रिश्ते पर सभी अटकलबाजियों पर विराम लग गया है।

अधिक जानकारी के लिए The KalamBai को फॉलो करें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *